1. सरकारी लेखांकन (Government Accounting ) क्या है ?
केन्द्रीय सरकार, राज्य सरकार एवं स्थानीय सरकार जो लेखांकन पद्धति अपनाती हैं, उसे सरकारी लेखांकन कहा जाता है।
2. मानव संसाधन लेखांकन (Human Resource Accounting )क्या है ?
लेखांकन जगत में मानव शक्ति के मूल्यांकन एवं लेखों में दर्ज कर वित्तीय परिणामों को प्रदर्शित करने के एक नयी प्रणाली विकसित होने लगी है जिसे मानव संसाधन लेखांकन (Human Resource Accounting ) कहा जाता है।
3. सामाजिक लेखांकन (Social Accounting ) क्या है ?
किसी राष्ट्र की आर्थिक क्रियाओं को उचित ढंग से क्रमबद्ध करना ही सामाजिक लेखांकन (Social Accounting ) कहलाता है। ये क्रियाएँ विभिन्न कार्य संबंधी वर्गों में बाँटी जाती हैं। लेखांकन की यह विधि किसी राष्ट्र में निर्धारित अवधि में हुए सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनों को वृहत रूप में प्रकट करती हैं, इसे राष्ट्रीय लेखांकन भी कहा जाता है।
4. कर लेखांकन (Tax Accounting) क्या है ?
भारत और अन्य देशों में सरकारी काम-काज के लिए की प्रकार के कर लगाये जाते हैं, जैसे - आयकर, सम्पदा कर, बिक्री कर, उपहार कर, मृत्यु कर आदि।
कर व्यवस्थाओं के लिए विशेष प्रकार की लेखांकन पद्धति अपनायी जाती है। कर व्यवस्थाओं के अनुसार रखे जाने वाले लेखांकन को कर लेखांकन (कर लेखांकन (Tax Accounting)) कहा जाता है।
5. हरित लेखांकन (Green Accounting) क्या है ?
ग्रीन एकाउंटिंग स्थायी लेखांकन की एक नई प्रणाली, जिसे ग्रीन लेखांकन के रूप में जाना जाता है, सामने आई है। "यह एक अर्थव्यवस्था के प्राकृतिक संसाधन में आर्थिक क्षति और कमी को ध्यान में रखकर एक राष्ट्र के लिए आय की गणना की अनुमति देता है।
- Regards
Accounting Notes+
Join Us
1. Facebook: Click Here
2. Telegram: Click Here
3. Instagram: Click Here
0 Comments